सीवान, अप्रैल 12 -- (भगवानपुर हाटl से विनय श्रीवास्तव)। थाना क्षेत्र के अरूआं गांव में शुक्रवार की आधी रात घर के बाहर सोए एक बुजुर्ग की उनके हीं ट्रैक्टर से कुचल जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध व्यक्ति अरूआ गांव के कंठा तिवारी बताए जाते हैं। वे अपने के घर के बाहर खड़ी अपने हीं ट्रैक्टर के सामने सोए हुए थे। तभी शुक्रवार की आधी रात को उनका ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया। इससे ट्रैक्टर ने सोए हुए बुजुर्ग कंठा तिवारी को थक्का देते हुए उन्हें घर के दीवार से दबाकर कुचल दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। आधी रात को अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट होने की आवाज सुनकर पूरे परिवार की नींद खुल गई। सभी ने जब घर से बाहर निकल देखा तो पाया कि ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को दबा रखा था। परिजन तत्काल ट्रैक्टर को बंद करके घायलावस्था में बुजुर्ग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.