भागलपुर, फरवरी 18 -- कृष्णानंद स्टेडियम मैदान में मंगलवार को कुमार अमरेन्द्र मोहन उर्फ पिंकू दा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल अरुण स्पोर्ट क्लब सुल्तानगंज और बीएफसी बांका के बीच खेला गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि लोजपा युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने मैच का उद्घाटन किया। खेल प्रारंभ होने के बाद पहले हाफ में ही सुल्तानगंज की टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली। जबकि दूसरे हाफ में बांका की टीम ने गोल करने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन नहीं कर पायी। खेल के अंतिम समय तक बांका की टीम मात्र एक ही गोल अपने नाम कर सकी। इस तरह सुल्तानगंज की टीम ने 3-1 से जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश पा ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.