पटना, अप्रैल 9 -- भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को फोन कर दिशा-निर्देश दिये।भाजपा कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के तहत दोनों मंत्रियों ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना। अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए सहयोग कार्यक्रम चलता है। अलग-अलग मंत्री इसका हिस्सा बनकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका निराकरण करते हैं। वहीं, मीडिया से बात करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता जो भी बोल लें, पर एनडीए की चट्टानी एकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अब विपक्षी पार्टियां बिहार में कभी सत्ता में नहीं आएंगी।

हिं...