गौरीगंज, अप्रैल 22 -- अमेठी। बुधवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक गौरीगंज में आयोजित हुई। जिसमें एड. अरुण मौर्य को सेंट्रल बार का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही जिला बार एसोसिएशन की सदस्यता से त्यागपत्र देकर आए सदस्यों का स्वागत किया गया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य सूर्य प्रकाश त्रिपाठी के खिलाफ कुछ लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर किए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा करते हुए की जाने वाली वैधानिक कार्यवाही में उनका सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया गया। बैठक में अध्यक्ष पृथ्वीराज मिश्र, महामंत्री संतोष शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुरसिंह, श्रीराम सरोज, पूर्व महामंत्री मोहम्मद इस्लाम, अभिनेष शुक्ल, पूर्व कोषाध्यक्ष संजय सिंह, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अरुण मौर्य बने सेंट्रल बार के उपाध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.