फरीदाबाद, अप्रैल 21 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय के छात्र अरुण कुमार ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से आयोजित की गई थी। अरुण की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रितिका गुप्ता ने इसे वर्ष की सर्वोच्च उपलब्धि बताया और छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के पीछे महाविद्यालय के खेल गुरु डॉ. विमल प्रकाश गौतम एवं डॉ.पीयूष वत्स की मेहनत एवं मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन असम राज्य की डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था, जिसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए हरियाणा राज्य का मान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.