धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। अरुण कुमार चौहान धनबाद के नए डिप्टी मेयर चुने गए। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में वार्ड नंबर 33 की पार्षद मेनका सिंह को 45 मतों से हराया। अरुण चौहान को 50 मत मिले, जबकि मेनका सिंह को महज पांच मत मिले। वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव विजय यादव ने जीत लिया। विजय यादव को 12 वोट मिले, जबकि मो जियाउद्दीन को नौ वोट मिले। बुधवार की सुबह 11 बजे मेयर और वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी मेयर का चुनाव कराया गया। शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम के उप महापौर के लिए नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किया गया। दोपहर 12.30 बजे से 1.00 बजे तक नाम निर्देशन-पत्रों की स्क्रूटनी हुई। दोपहर 2.15 बजे से 3.00 बजे तक नगर निगम के उप महापौर के लिए मतदान किया गया। मतगणना के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें अरु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.