नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। फिरोज शाह कोटला स्थित अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे के बीच यातायात प्रभावित हो सकता है। साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच टी-20 मैच के चलते उस क्षेत्र में डायवर्जन लागू किया जाएगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को इस दौरान राजघाट से जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट) और बहादुर शाह जफर मार्ग (आईटीओ चौक से दिल्ली गेट) पर यातायात से बचने की सलाह दी है। यातायात पुलिस ने बताया कि मैच शुरू होने से एक घंटा पहले और खत्म होने के एक घंटे बाद तक बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट से जेएलएन मार्ग, दरिया गंज से बहादुर शाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह भी जानकारी दी कि मैच देखने आ रहे दर्शक बहादुर शाह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.