फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद के प्रॉपर्टी डीलर अरुण हुड्डा के हत्यारों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। फर्रुखाबाद से लेकर फरीदाबाद तक हत्या के सुराग खंगाले जा रहे हैं। पांचालघाट पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे को हिला दिया है। सोमवार को कानपुर रेंज के डीआईजी यमुना प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और एसपी आरती सिंह की मौजूदगी में मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद अरुण का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पत्नी राखी की तहरीर पर उनके गांव दयालपुर निवासी रोहित समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कादरीगेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरीदाबाद जिले के चंदावली थाना क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी 32 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अरुण हुड्डा अपनी पत्नी राखी और ...