जौनपुर, अप्रैल 23 -- सतहरिया। नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना' के निधन पर शोक जताया है। उनके पुत्र अभिषेक सिंह आशु को पत्र भी आया है। राहुल गांधी ने पत्र में शोक जताते हुए कहा है कि उनका निधन बहुत ही दु:खद है। अरुण सिंह अपनी सादगी, सहज स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे। जिसमें छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश की कैबिनेट तक उनका लंबा सफर लोगों की सेवा के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है। सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक संवेदना व्यक्त किया। कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना' की कमी खलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.