अरुण कुमार ओझा एवं डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को शिक्षकों ने किया सम्मानित
संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा तथा भौतिक विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
समारोह की विशेषताएँ समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च करते हुए दोनों सम्मानित शिक्षकों को मंच तक सम्मानपूर्वक लाना रहा। एनसीसी कैडेट्स की अनुशासित मार्च ने पूरे समारोह को गरिमामय एवं प्रेरणादायी बना दिया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने की प्रक्रिया, चयन के विभिन्न चरणों तथा पुरस्कार से जुड़े अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.