नई दिल्ली, अगस्त 7 -- पनीर की सब्जी लगभग हर घर में पसंद की जाती है, लेकिन हर बार एक जैसी रेसिपी खाने से मन भर जाता है। अगर आप कुछ नया बनाना चाहते हैं और साथ ही प्याज-लहसुन नहीं खाते, तो यह हरियाली पनीर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें लौकी (जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद नहीं करते) हीरो इंग्रीडिएंट है और यह वन पॉट रेसिपी है। यानी बिना झंझट के एक बार में ही कुकर में बन जाएगी। आइए जानते हैं इस आसान और स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने का तरीका।हरियाली पनीर बनाने के लिए सामग्री ग्रेवी के लिए: 1 बड़ा चम्मच तेल, आधा कप कटी हुई लौकी, आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च, 7 से 8 बादाम, 7 से 8 काजू, 1 तेज पत्ता, 3 से 4 काली मिर्च, 1 हरी इलायची, दालचीनी का छोटा टुकड़ा, 2 हरी मिर्च. स्वादानुसार नमक, चौथाई कप पानी पनीर के लिए: ...