रामगढ़, फरवरी 11 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि| बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड से आयोजित अरुणा बुधिया मेमोरियल इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0 का शुभारंभ 10 फरवरी को सिरका क्रिकेट स्टेडियम में किया गया। टूर्नामेंट 28 फरवरी तक चलेगा। मुख्य अतिथि जैको वेंटर मैनेजिंग डायरेक्टर ओर एंड मेटल साउथ अफ्रीका ने गौरव बुधिया, टेबोगो रालेका, संभु पाधी और सत्यकी बिस्वास के साथ संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 8 टीमों के लगभग 110 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन मैच एडमिन एवेंजर्स और कमर्शियल वॉरियर्स के बीच खेला गया। लीग चरण के बाद शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 24 और 25 फरवरी को तथा फाइनल 28 फरवरी को खेला जाएगा। प्रबंधन ने इसे कर्मचारियों के बीच टीमवर्क और एकता बढ़ाने की पहल बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.