नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- चीन ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय महिला को शंघाई एयरपोर्ट पर कथित तौर पर परेशान करने के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीनी सीमा निरीक्षण अधिकारियों ने पूरी तरह कानून और विनियमों के अनुसार काम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जंगनान (अरुणाचल प्रदेश) चीन का क्षेत्र है और भारत द्वारा अवैध रूप से स्थापित तथाकथित 'अरुणाचल प्रदेश' को चीन कभी मान्यता नहीं देता। इस पर भारत ने कड़ा जवाब दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। यह एक स्थापित और अकाट्य सत्य है। चीन कितनी भी कोशिश कर ले, इस तथ्य में कोई बदलाव नहीं आएगा।चीनी विदेश मंत्रालय क्या कहा था? दरअसल, मीडिया द्वारा भारतीय महिला के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.