हाजीपुर, अगस्त 18 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में बीते 14 अगस्त को बादल फटने के बाद आए भू-स्खलन और बाढ़ में लापता सेना के 7 जवानों में हाजीपुर सदर प्रखंड के दौलतपुर देवरिया पंचायत अंतर्गत सैदपुर रजौली गांव निवासी अग्निवीर आदित्य कुमार भी शामिल हैं। घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आदित्य का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार और पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सैदपुर रजौली निवासी आशुतोष कुमार के बड़े पुत्र आदित्य कुमार अप्रैल 2025 में अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए थे। वे दिबांग वैली के पासुपानी आर्मी कैंप में तैनात थे। आदित्य दो भाइयों में सबसे बड़े हैं। छोटा भाई अनीश कुमार भी अग्निवीर है और अभी सिक्किम में पोस्टेड है। भाई के लापता होने की सूचना मिलते ही अ...