अरुणाचल में बाढ़ में लापता जवान का नहीं लगा सुराग
आजमगढ़, अगस्त 21 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। सिधारी थाना क्षेत्र के मुहमदल्ला गांव निवासी सेना के जवान अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ में लापता हो गए हैं। सप्ताह भर बाद भी पता नहीं चलने पर परिवार के लोग परेशान हैं। गुरुवार को परिजन कैंप से फोन के इंतजार में टकटकी लगाए रहे। घर पर हाल जानने के लिए लोग आते-जाते रहे। सिधारी थाना क्षेत्र के मुहमदल्ला गांव निवासी उपेंद्र यादव वर्ष 2005 में सेना में भर्ती हुए थे। इस समय वह हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश के बैली जनपद के पशुपाली कैंप में थी। 14 अगस्त की रात आई बाढ़ की चपेट मे सेना का कैंप भी आ गया। सेना का शेल्टर बहने से ग्रेनोडियर के सात जवान बह गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू कर दो जवानों को तत्काल बचा लिया गया, जबकि पांच अभी भी लापता हैं। लापता जवानों का सातवें दिन भी सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.