अरुणाचल में दूसरे दिन भी तनाव: केंद्र ने भेजीं RAF की 2 टुकड़ियां; पासीघाट में धारा 163 लागू
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- प्रस्तावित 11,200 मेगावाट के सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट (SUMP) के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश में भड़की हिंसा के बाद रविवार को भी स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने मोर्चा संभालते हुए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की दो कंपनियां (लगभग 500 जवान) तुरंत अरुणाचल प्रदेश भेजने का फैसला किया है। सुरक्षा बलों के इन जवानों को नवी मुंबई से भारतीय वायु सेना (IAF) के विशेष परिवहन विमान से एयरलिफ्ट करके रविवार को ही हिंसा प्रभावित इलाकों में तैनात किया जा रहा है। क्षेत्र में सीआरपीएफ की कुछ इकाइयां पहले से ही तैनात हैं।5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक, धारा 163 लागू पासीघाट में शुक्रवार रात एनएचपीसी दफ्तर, पासीघाट पुलिस स्टेशन में आगजनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कलिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.