नई दिल्ली, अगस्त 12 -- अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले के ताकसिंग सेक्टर में चीनी सेना (PLA) के भारतीय सीमा में घुसपैठ और गश्त रोकने के दावों पर भारतीय सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। सेना के शीर्ष सूत्रों ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए साफ किया है कि भारत ने अपनी कोई भी जमीन नहीं खोई है और सीमा पर स्थित सभी भारतीय चौकियां पूरी तरह से भारत के नियंत्रण में हैं।क्या है विवाद की वजह? यह पूरा मामला पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) की चार सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट के बाद सामने आया। पूर्व मंत्री काहफा बेंगिया (Kahfa Bengia) के नेतृत्व में इस समिति ने 10 जुलाई को ताकसिंग, माजा और गालेमो इलाकों का दौरा किया था। इसमें दावा किया गया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने ताकसिंग सेक्टर में भारतीय सैनिकों को गश्ती बिंदुओं तक ज...