नई दिल्ली, अगस्त 15 -- अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम को हुई भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के दिबांग घाटी जिले में फ्लैश फ्लड के कारण सेना के दो शेल्टर बह गए। इस तबाही के बाद से भारती सेना के 5 जवान लापता हो गए हैं। वहीं सुबनसिरी के ऊपरी जिले में सड़क पर हुए भीषण भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई। दोनों दुर्घटनाएं शुक्रवार शाम की बताई जा रही हैं। सुबनसिरी जिले के केओजारिंग-ब्याचिंग सड़क कटाई स्थल पर एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसमें कई मजदूर और लोग मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मरने वालों में तादू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, बाबुल अली का शव मलबे से बरामद कर लिया गया है।सेना की शिविर में फ्लैश फ्लड दिबांग घाटी जिले में स्थित पसु पानी...