पटना, अप्रैल 5 -- अरुणाचल प्रदेश से पटना आई एक डांस टीम की महिला सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं को मोमो, चिंकी और चीनी कहा जा रहा है, जिससे वे नाराज दिख रही हैं। वीडियो में अरुणाचल की महिलाएं यह कहते दिख रही हैं कि क्या तुम्हारे यहां से नार्थ ईस्ट घूमने लोग जाते हैं तो ऐसे ही व्यवहार करते हो। कुछ महिलाएं उन्हें सार्वजनिक शौचालय जाने से भी रोक रही हैं। वे कहती हुई दिख रही हैं कि क्या आपलोग भारतीय हैं। यदि हैं तो अपना परिचय पत्र दिखाइए। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। अरुणाचल प्रदेश से एक डांस टीम पटना में आई थी। यहां काम करने के बाद वे अरुणाचल प्रदेश लौट रही थी। रेलवे स्टेशन के पास कुछ महिलाएं पहले से ही कॉमन रूम में बैठी रहती हैं। उन्हें देखकर मोमो, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.