नई दिल्ली, अगस्त 3 -- अरुणाचल प्रदेश की ग्लॉ झील को भारत की 101वीं रामसर साइट घोषित किया। रामसर साइट उन आर्द्रभूमियों (वेटलैंड) को कहा जाता है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व प्राप्त होता है। इनका चयन 1971 में बनी रामसर संधि के तहत किया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया की महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि (प्राकृतिक जल क्षेत्र) का संरक्षण करना है। जब कोई देश किसी आर्द्रभूमि को रामसर साइट घोषित करता है, तो वह उसके संरक्षण और उचित प्रबंधन के लिए एक प्रभावी व्यवस्था विकसित करने और उसे लागू करने की जिम्मेदारी भी निभाता है।केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर लिखा कि ग्लॉ झील अरुणाचल प्रदेश की पहली रामसर साइट बन गई। यह जैव विविधता, जल और जलवायु सुरक्षा तथा टिकाऊ आजीविका के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस झील और इसके आसपास के क्षेत्र ...