अरुणाचल के बाद अब लद्दाख, भारत के इस कदम से चीन को लगेगी मिर्ची? फिर चर्चा में क्यों गोगरा और हॉट स्प्रिंग
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- अरुणाचल प्रदेश के बाद लद्दाख में भी केंद्र सरकार ने ऐसा कदम उठाया है, जिससे पड़ोसी देश चीन को मिर्ची लग सकती है। दरअसल, गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को लद्दाख में 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं को आधिकारिक भारतीय मानचित्र पर औपचारिक रूप से चिह्नित किया है और उन्हें नक्शे पर दिखाया है। इनमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गोगरा और हॉट स्प्रिंग जैसे प्रमुख सीमा गतिरोध वाले स्थान भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने इन जगहों को दिखाने वाला एक नक्शा भी जारी किया है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के साथ विचार-विमर्श के बाद यह कदम उठाया गया है। इस कदम का मकसद आधिकारिक नक्शा-निर्माण को व्यवस्थित करना, सटीक पहचान को आसान बनाना और संवेदनशील सीमावर्ती इलाके के बारे में लोगों में बेहतर जागरूकता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.