अरुणाचल की टीम ने लद्दाख की 20 चोटियां कीं फतह
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश की एक टीम ने लद्दाख की 6,000 मीटर से ऊंची 20 ऐसी चोटियों को फतह किया है, जिन पर पहले कभी चढ़ाई नहीं की गई थी। यह कारनामा सिर्फ 23 दिनों में किया गया। यह अहम अभियान वेस्ट कामेंग जिले के दिरंग में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (एनआईएमएएस) की टीम ने चलाया था। यह संस्थान रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है।बयान में कहा गया है कि एनआईएमएएस के डायरेक्टर कर्नल रणवीर सिंह जामवाल की अगुवाई वाली टीम के इस अभियान ने देश के सबसे दूर-दराज और मुश्किल ऊंचाई वाले इलाकों में तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण अभियान चलाने की संस्थान की क्षमता को साबित किया।यह यह भी पढ़ें- मसूरी के शिव चमोली को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.