देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर डी डी कॉलेज नींबू वाला में उग्र नारीवाद एक मिथक विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी विभागों से विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। सभी ने अपने अपने पक्ष का स्पष्ट व तार्किक विश्लेषण प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बीएड की छात्रा अरिहा पहले, बीएएलएलबी की छात्रा चरंजीत कौर दूसरे, बीएससी के छात्र गणेश तीसरे स्थान पर रहे। कॉलेज चेयरमैन जितेंद्र यादव ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या डॉ ज्योत्सना रमोला ने वाद विवाद प्रतियोगिता का महत्व बताते हुए परिणामों की घोषणा की। उन्होंने छात्रों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने को कहा ताकि उनका बौद्धिक स्तर ऊंचा हो और तार्किक क्षमता का विकास हो। उन्होंने कह...