नोएडा, जून 7 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से हुई युवक की मौत मामले में पुलिस ने रविवार को मेंटेनेंस प्रबंधक दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ लापरवाही से मृत्यु की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। अरिहंत अंबर सोसाइटी में 45 वर्षीय विकास चावला परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में बच्चे, पत्नी, माता-पिता हैं। विकास एक कंपनी में कार्यरत थे। वह डी टावर से बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। टावर की ऊपरी मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। इससे उनकी बाइक संतुलन खो बैठी और दीवार में जा टकराई। घटना में विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद लोगों ने आरोप लगाया था कि जर्जर प्लास्...