सहारनपुर, मार्च 1 -- गंगोह। नगर की अरिस्टो किड्स अबेकस एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर इंटरनेशनल अबेकस चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा की छाप छोडी है। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के हजारों बच्चों ने भाग लिया। संस्थापक मोनिका गर्ग ने बताया कि अबेकस में कृषा राय को प्रोडिगी अवार्ड, एकाग्र गर्ग ने चतुर्थ स्थान, आयुष्मान को प्रोडिगी अवार्ड तथा मानवी को शाइनिंग स्टार अवार्ड मिला। रियांश को प्रोडिगी अवार्ड, भव्या बंसल को शाइनिंग स्टार अवार्ड, मान्या रहेजा को चतुर्थ स्थान और वैदिक मैथ्स प्रतियोगिता में ताशी गर्ग, साध्वी बजाज और खुशी को शाइनिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया। विजेता बच्चों ने श्री बालाजी धाम पहुंचकर महंत सुशील शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया। अरिस्टो किड्स के चेयरमैन उज्ज्वल पांडा ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना क...