अरिल नदी में मिला गायब नव विवाहिता का शव , शव पोस्टमार्टम को भेजा
बरेली, जुलाई 12 -- बिशारतगंज, संवाददाता। संदिग्ध हालात में मायके से बिना बताए गई नवविवाहिता का शव पुलिस ने अरिल नदी से तीसरे दिन बरामद किया गया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। जांच को सीओ नितिन कुमार तथा फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंची।
घटनास्थल की जानकारी गांव रघुवीरपुर के नेत्रपाल ने गुरुवार पुत्री श्रीदेवी (20 ) गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि उन्होंने पुत्री का विवाह 26 जून को बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव हुसैनपुर के कल्याण सिंह के पुत्र सौदान सिंह से किया था। सात जुलाई को वह अपनी पुत्री को ससुराल से विदा कराकर घर लाए तो बेटी ने बताया कि ससुराल में पति, सास व जेठानी ने दहेज को लेकर उससे मारपीट की है, अब वह वहां नहीं जाएगी। नौ जुलाई को जब वह खेत पर गए थे, उनकी बेटी बिना बताए ही घर से निकल गई। गांव वालों ने बताया कि उनकी पुत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.