बरेली, सितम्बर 22 -- आंवला। विशारतगंज मार्ग पर स्थित अरिल नदी पर कम ऊंचाई का रपटा पुल बना हुआ है, बरसात के दिनों में इसके ऊपर से पानी तेज बहाव के साथ बहने लगता है। इसमें डूब कर पिछले दिनों बाइक सवार तीन युवकों की मौत भी हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई लोगों की डूबने से मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों ने अरिल नदी पर पक्के पुल के निर्माण की मांग करते हुए एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने एसडीएम को बताया कि अरिल नदी पर बना यह जर्जर व नीचा रपटा पुल से ग्राम डरुआपुर, अतरछेड़ी, करपिया, नैनपुर, चमन गौटिया, सादुल्लागंज, डकौरा, निसोई, मलगांव, हरूनगला, मेंहदीनगला, चुरा आदि दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ते ही रपटा पानी में डूब जाता है, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क कट जाता है...