बक्सर, अप्रैल 23 -- हिन्दुस्तान फॉलोअप छापेमारी अरियांव में बुधवार को एक किशोरी की गोली मार कर दी गई थी हत्या मृतका की मां ने कुल 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में बुधवार की दोपहर रेखा कुमारी (काल्पनिक नाम,17 वर्ष) पिता बबन उपाध्याय की गोली मारकर की गई हत्या मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतका की मां ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्रवीण उपाध्याय उर्फ धनु उपाध्याय, भाई प्रकाश उपाध्याय उर्फ सोनू उपाध्याय व पिता परमहंस उपाध्याय को नामजद अभियुक्त बनाया है। घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है, जबकि दो अन्य अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- नाबालिग की हत्या से हड़कंप, भूमि विवाद में पड़ोसियों पर ...