बक्सर, अप्रैल 29 -- पेज तीन के लिए --- कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में हुई युवती की हत्या मामले में मुख्य आरोपित प्रवीण उपाध्याय उर्फ धनु उपाध्याय को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को पुलिस केंद्रीय कारागार से आरोपित को लेकर कृष्णाब्रह्म थाना पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि 24 अप्रैल को दोपहर में आरोपी ने राजेश उपाध्याय की 18 वर्षीय पुत्री को घर का दरवाजा खुलवाकर गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर स्थानीय थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- अरियांव हत्याकांड के मुख्य आरोपित को रिमांड पर लिया घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, लगातार बढ़ते पु...