नई दिल्ली, फरवरी 25 -- अरिजीत सिंह ने जबसे सिंगिंग से प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की बात कही है, उनके फैन्स परेशान हैं। ट्विटर पर अरिजीत और उनके फैन्स के बीच अक्सर बातचीत होती रहती है। एक रीसेंट ट्वीट में अरिजीत ने कुछ ऐसा लिखा जिस पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। अरिजीन ने अपने फैन्स के नाम एक पोस्ट लिखा था। इस पर एक शख्स ने लिखा कि अरिजीत को प्रीतम, रहमान और मिथुन की तरफ से मिलने वाले असाइनमेंट लेते रहना चाहिए। अरिजीत ने इस पर जवाब दिया है कि कुछ लोग अपने लिए ही कम्पोज करते हैं।अरिजीत ने ट्विटर पर क्या लिखा अरिजीत सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैन्स के नाम एक ट्वीट किया है, 'यह मैसेज सिर्फ मेरे सुनने वालों के लिए है। अगर आप मुझे नहीं सुनते तो आपसे गुजारिश है कि इसे ना पढ़ें, अभी छोड़ दें और आगे बढ़ जाएं। मेरे प्यारे दोस्तों! मैं बस ...