फरीदाबाद, मार्च 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली को अवैध निर्माण मुक्त करने के लिए हरियाणा सरकार चरणबद्ध कार्रवाई की रणनीति अपना रही है। फार्म हाऊसों को तोड़ने के बाद अब धार्मिक स्थलों को तोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। प्राचीन परसोन मंदिर को दिया गया वन विभाग का नोटिस इसकी तस्दीक करता है। जिसमें मंदिर को 15 दिन का समय दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अरावली में 100 से ज्यादा धार्मिक स्थल बने हुए हैं। इतना ही नहीं इन धार्मिक स्थलों तक पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा भी मिल रही है। सूरजकुंड-दिल्ली रोड, पाली-सूरजकुंड रोड, फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड, पाली क्रेशर जोन रोड आदि जगह पर धार्मिक स्थलों की भरमार है। अनेक धार्मिक स्थल ऐसे हैं, जो पांच एकड़ से लेकर 20 एकड़ तक मे बने हुए हैं। बड़ी-बड़ी इमारत यहां बनी हुई हैं। यहा...