फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। अरावली के जंगलों में पहली बार दुनिया की सबसे छोटी दुर्लभ रस्टी-स्पॉटेड बिल्ली (जंग लगे धब्बों जैसी) अपने बच्चे के साथ दिखी है। रेवाड़ी के अमित कुमार, फरीदाबाद के तेजवीर मावी और गुरुग्राम के यतिन वर्मा की टीम ने पिछले वर्ष अगस्त में कोट गांव में व्यस्क मादा बिल्ली और उसके बच्चे का पता लगाया।

रस्टी-स्पॉटेड बिल्ली का महत्व शोधकर्ता तेजवीर ने बताया कि रस्टी-स्पॉटेड कैट (प्रियोनाइलुरस रुबिगिनोसस) को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की सूची में भी शामिल किया गया है। यह बिल्ली अमूमन 30 से 35 सेंटीमीटर लंबी होती है। इससे पहले सितंबर 2023 में गुरुग्राम के भोंडसी क्षेत्र में इस प्रजाति की एक बिल्ली दिखी थी, लेकिन पहली बार बच्चे के साथ दिखने से इनके प्रजनन का प्रमाण मिला है।

शोध का प्रकाशन यह महत्वपूर्ण ...