अरावली में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
फरीदाबाद, जून 17 -- नूंह, सरसमल। अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए बुधवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक में व्यापक अभियान चलाने की रणनीति बनी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संयुक्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। हाल के अभियानों की समीक्षा करते हुए प्रवर्तन व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर रहा। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में अवैध खनन की स्थिति और अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में खनन विभाग, इंफोर्समेंट ब्यूरो और राजस्व विभाग की टीमों को समन्वय के साथ काम करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही क्षेत्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.