रांची, दिसम्बर 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। अरावली पर्वतमाला को बचाने के संकल्प के साथ रविवार को राजधानी के अलबर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में भाकपा माले, झारखंड जनाधिकार महासभा, आइसा, ऐपवा और आदिवासी संघर्ष मोर्चा सहित कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अरावली पर्वतमाला में जंगलों की कटाई और अनियंत्रित खनन से पूरे देश के पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। आंदोलनकारियों ने झारखंड के बड़कागांव से लेकर सारंडा के जंगलों में हो रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ भी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण की भारी मार झेल रही है, तो दूसरी तरफ प्राकृतिक संसाधनों का सफाया किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा, यदि पर्यावरण विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.