अरावली पहाड़ी में लगी आग पांच घंटे बाद भी शांत नहीं हुई
गुड़गांव, मई 21 -- सोहना, नरेश कुमार। सोहना के गांव दमदमा से लगती अरावली पहाड़ी में लगी आग पांच घंटे बीत जाने के बाद भी शांत नहीं हो सकी है। आग को काबू करने में अग्निशमन विभाग की सोहना और गुरुग्राम टीम के अलावा सीआरपीएफ के जवान कड़ी मेहनत कर रहे है। तेज हवा चलने और अरावली पहाड़ी में ग्रामीणों का सूखा इंधन समेत सूखी घास और झाड़ियों के कारण बेकाबू हो गई है। खंड के गांव दमदमा से लगती अरावली पहाड़ी में दोपरह एक बजे से लगी आग पांच घंटे बाद भी काबू नहीं हो पाई है। आग को काबू करने करने में सोहना अग्निशमन विभाग की पूरी टीम समेत गुरुग्राम से आई दो गाड़ियों समेत कुल छह गाड़ियों से आग को बुझाने के कड़े प्रयास किए जा रहे है। आग को काबू करने के लिए सीआरपीएफ के 20 से 25 जवानों को भी बुलाया गया है। लेकिन आग तेज हवा के चलने और अरावली की सूखी घास, झाड़ियों में तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.