गुड़गांव, मई 22 -- सोहना, नरेश कुमार। सोहना के गांव दमदमा से लगती अरावली पहाड़ी में लगी आग को दमकल कर्मियों ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर नौ घंटे में काबू किया। अरावली के करीब 700 मीटर की दूरी में फैली आग को शांत करने के लिए दमकल कर्मी और सीआरपीएफ के जवानों के पसीने छूट गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गांव दमदमा से लगती अरावली पहाड़ी में गुरुवार की दोपहर एक बजे आग सुलग उठी थी। आग की शुरुआत अरावली पहाड़ी में ग्रामीणों द्वारा बनाएं गए बिटोडे और सूखी लकड़ियों से हुई थी। धरातल पर रह रहे ग्रामीणों को जैसे ही पहाड़ी पर आग के धुंआ को देखा। यह भी पढ़ें- अरावली पहाड़ी में लगी आग पांच घंटे बाद भी शांत नहीं हुई वैसे ही ग्रामीण भारी मात्रा में अरावली पहाड़ी पर चढ़ते हुए आग को काबू करने में जुट गए। जिसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूच...