सहरसा, मार्च 29 -- सोनवर्षा राज/सौरबाजार, हिटी। क्षेत्र में एक ही रात हुए दो सड़क हादसों ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। मधेपुरा जिले के अरार पुल के पास हुए इन हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे, लेकिन दोनों ही मेला देखकर लौट रहे थे और एक ही स्थान पर हादसे का शिकार बन गए। बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा पंचायत अंतर्गत सुथनिया गांव निवासी 26 वर्षीय अंकित की मौत हो गई। शनिवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पिता मनोज कुमार यादव गहरे सदमे में खामोश दिखे, वहीं मां रंजना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वही सौरबाजार प्रखंड के कढैया पंचायत अंतर्गत फोरसाहा गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र बसंत कुमार की है, जो बीएड का छात्र था। उसकी भी शुक्रवार देर रात इसी स्थान पर हादसे में मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.