रुद्रपुर, फरवरी 13 -- खटीमा, संवाददाता। अरायजनवीस एंड स्टांप वेंडर संगठन ने पेंशन की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक विज्ञापन प्रेषित किया। गुरुवार को सौंपे ज्ञापन में अरायजनवीसों ने कहा कि समस्त प्रकार के प्रमाण पत्र दाखिल-खारिज व अन्य दस्तावेज ऑनलाइन होने के कारण अरायजनवीसों का कार्य लगभग समाप्त हो गया है। जिससे उनकी माली हालत बहुत खराब है। अरायजनवीसों के पास केवल प्रार्थना पत्र व शपथ पत्र जैसे कार्य बचे हुए हैं। जिससे उनका गुजारा मुश्किल से हो रहा है। दिनभर खाली बैठने के बाद शाम को खाली हाथ घर जाना पड़ता है। इसलिए उनकी दयनीय हालत को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर 15000 रुपये मासिक पेंशन देने की गुहार लगाई है। इस मौके पर शिव शंकर भाटिया, आरिफ अंसारी, दानिश, सुरेश जोशी, सुभाष राना, अजीम अंसारी, ...