अराफात इंग्लैंड को तबाह करके वनडे इतिहास के नायाब क्लब में शामिल, अफरीदी भी कर चुके ऐसा; लिस्ट में भारतीय नहीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- पाकिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 87 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान टीम ने रावलपिंडी में 302/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद इंग्लैंड को 38.4 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट कर दिया। इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। टॉम बैंटन (57) और बेन डकेट (45) ने 91 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। जो रूट के बल्ले से 33 रन निकले। इंग्लैंड को तबाह करने में ऑलराउंडर अराफात मिन्हास की अहम भूमिका रही। उन्होंने 8.4 ओवर में 40 रन देकर छह विकेट चटकाए। अराफात ने बैंटन, कप्तान हैरी ब्रूक (5), जॉर्डन कॉक्स (18) और विल जैक्स (19) जैसे खिलाड़ियों का शिकार किया। उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया। अराफात ने सातवें नंबर पर आने के बाद 58 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 59 रन बनाए।अराफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.