देहरादून, जून 13 -- देहरादून। अराधना गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से शनिवार को परिसर में पौधरोपण किया गया। अभियान में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 55 लोग शामिल रहे। सभी ने विभिन्न प्रजाति के पचास से ज्यादा पौधे रोपे। इसके अलावा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से दून शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर जीडीएस वार्ने, राजेंद्र सिंह रावत, अजय पंत, एचके शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अराधना गार्डन वेलफेयर सोसायटी में किया पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...