प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- कुंडा, संवाददाता। खेत में लगाए गए आम के पेड़ों को अराजकतत्वों ने रंजिशन तोड़ दिया। तैयार हो रहे आम के पेड़ों को तोड़कर फेकने की खबर मिलते ही आक्रोश फैल गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के खमसरा गांव निवासी रमाकांत मिश्रा सत्य नारायण मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। अपनी भूमिधरी जमीन कोलुहा खमसरा में आम के पेड़ लगाए हैं। सुरक्षा के लिए उसमें जाली भी लगाई है। बीती रात कुछ अराजकतत्वों ने आम के सात पेड़ों को तोड़कर फेंक दिया। अराजकतत्वों की इस हरकत से लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...