बोकारो, अप्रैल 3 -- जरीडीह प्रखंड के अराजू स्थित शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 रामचरित मानस महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर गवाई नदी पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरने की विधि संपन्न हुई। इसके बाद सभी कलशों को शोभायात्रा के रूप में वापस लाकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार नायक, सचिव चीकू मेहता, महेंद्र कुमार नायक ने बताया कि 4 से 10 अप्रैल तक प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन, आरती, प्रसाद वितरण और रात्रि में प्रवचन तथा 11 अप्रैल को पूर्णाहुति, कन्या पूजन, भंडारा और रात्रि जागरण के साथ महायज्ञ...