बोकारो, अप्रैल 12 -- जरीडीह प्रखंड के सुदुरवर्ती पहाड़ी तलहटी पर बसा गांव अराजू के शिव मंदिर परिसर में शनिवार को पूर्णाहूति के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री राम चरित मानस महायज्ञ संपन्न हो गया है। महायज्ञ के समापन के दौरान भाजपा नेता लक्ष्मण नायक व आजसू नेता काशीनाथ सिंह व आजसू नेता अजय सिंह मुख्य रुप से शामिल हुए। यज्ञचार्य अम्बुज शास्त्री, प्रभाशंकर त्रिपाठी व भगवान गोस्वामी ने कई जोड़े दांपति से देवी- देवताओ के पूजा अर्चना के साथ हवन व पूर्णाहूति के साथ संपन्न कराया गया। पूर्णाहूति के उपरां विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमे हजारो श्रद्धालू शामिल हुए। वही महायज्ञ के अंतिम दिन अहले सुबह से सैकडो भक्त यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की। महा महायज्ञ समिति के पदाधिकारियो ने बताया कि प्रतिदिन वाराणसी के कथा वाचिका मानस मंदाकिनी...