बोकारो, अप्रैल 3 -- जरीडीह प्रखंड के सुदुरवर्ती पहाड़ी तलहटी पर बसा गांव अराजू के शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री राम चरित मानस महायज्ञ शुरू हो गया है। शोभायात्रा में भाजपा नेत्री सह अन्तराष्द्रीय तीरंदाजी एंजेला सिंह, आजसू नेता काशीनाथ सिंह व आजसू नेता अजय सिंह मुख्य रुप से शामिल हुए। शोभा यज्ञ मंडप में शोभा यात्रा शुरु कर इजरी नदी पहुंचा। जहां यज्ञचार्य अम्बुज शास्त्री, प्रभाशंकर त्रिपाठी व भगवान गोस्वामी के नेतृत्व में पूजा - अर्चना के साथ कलशो में जल भराया गया। उसके बाद पुरे गांव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पहुंचे। शोभायात्रा में जय हनुमान, जय श्री राम व हर- हर महादेव से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आचार्यो के द्वारा पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश, देवपूजन आदि कार्यक्रम संपन्न कराया गया। महायज्ञ समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.