बोकारो, अप्रैल 6 -- कसमार, प्रतिनिधि। जरीडीह प्रखंड के अराजू में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ में रविवार को श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर पूजा-अर्चना और यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा। वहीं शनिवार की रात आयोजित श्रीराम कथा में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वाराणसी की कथावाचिका मानस मंदाकिनी अंजनी सुप्रिया ने श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, मर्यादा और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सद्भाव और शांति स्थापित की जा सकती है। महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.