अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मांगों को ले विरोध प्रदर्शन किया
आरा, अगस्त 9 -- आरा, हमारे संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट और ऑल इंडिया सेंट्रल कौन्सिल ऑफ ट्रेड यूनियन एक्टू के संयुक्त बैनर तले रविवार को क्रांति दिवस के अवसर पर शहर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चार श्रम कोड वापस लेने, बंद पेंशन चालू करने, संविदा मानदेय कर्मियों की सेवा स्थायी करने, ए. के. चौधरी रिपोर्ट को लागू करने, समान शिक्षा प्रणाली लागू करने समेत कई मांगें रखीं। कार्यक्रम का आयोजन जेपी मूर्ति रमना मैदान में किया गया। कार्यक्रम में उमेश कुमार सुमन, रामानन्द सिंह, धर्म कुमार, रमेश कुमार यादव, बाल मुकुंद चौधरी, जानकी प्रसाद, कृष्ण कुमार विमल, शमीम कुमार अंजनी कुमार राय, अवधेश पासवान, अरशद अली, जानकी प्रसाद, केदारनाथ सिंह, निर्मल कुमार समेत कई मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.