मधुबनी, मार्च 28 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघसंयुक्त मोर्चा के साथ दो जून को हुए समझौता को अविलंब लागू करने, इंटरमीडिएट योग्यता आधारित विभिन्न संवर्गो के ग्रेड वेतन में सुधार करने, कालावधि आधारित प्रोन्नति व्यवस्था का सभी विभागों एवं संवर्गो में सख्ती से पालन करने, कोषागार में चालू वित्तीय वर्ष में कर्मचारियों के बकाए वेतनादि पर रोक को समाप्त कर भुगतान की व्यवस्था कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा द्वारा प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता राजेन्द्र यादव ने किया। मौके पर विजय कुमार यादव, जिलामंत्री रमण प्रसाद सिंह, प्रदुम्न झा, चिकित्सा संघ के जिला मंत्री प्रीति नारायण दास,रोशन कुमार, नारायण झा सहित कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...