गुमला, अप्रैल 11 -- गुमला, संवाददाता। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की समन्वय बैठक शनिवार को पुरुषोत्तम साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों और संबद्ध संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव भूषण कुमार ने कई ज्वलंत मुद्दों को उठाया। उन्होंने विशुनपुर की पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की निगरानी विभाग द्वारा गिरफ्तारी को संदिग्ध बताते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित करती है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासंघ का 8वां जिला सम्मेलन 14 जून को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी को लेकर सभी प्रखंडों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों को आठ प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.