जामताड़ा, अप्रैल 27 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आठवें राज्य सम्मेलन को लेकर जामताड़ा में तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया। रविवार को चंचला मंदिर के समीप स्थित जिला महासंघ भवन में राज्याध्यक्ष गोपाल शरण सिंह की अध्यक्षता में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य स्वागत समिति एवं जिला स्वागत समिति के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों से आए कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए। मौके पर राज्य महासंघ के मुख्य संरक्षक तारणी प्रसाद कामत ने बताया कि अखंड बिहार के कालखंड में वर्ष 1974 में संथाल परगना के दुमका में राज्य सम्मेलन आयोजित हुआ था। अब दूसरी बार संथाल परगना प्रमंडल में जामताड़ा को यह अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.