आरा, फरवरी 26 -- -देशव्यापी राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया गया, डीएम को दिया ज्ञापन आरा, हमारे संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारियों ने 10 सूत्री मांगों को ले कलेक्ट्रेट के समीप गुरुवार को प्रदर्शन किया। साथ ही इसे देशव्यापी राष्ट्रीय मांग दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मुख्य सचिव के नाम से मांग पत्र डीएम तनय सुल्तानिया को सौंपा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की ओर से भोजनावकाश के दौरान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मंत्री विनोद यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अराजपत्रित कर्मचारियों ने जेपी प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के निर्णयानुसार पूरे देश भर में दस सूत्री मांगों पर राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया गया। इस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.